अपराध

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा असामजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया विशेष अभियान, महिला संबंधित अपराधों में कमी लाने अनोखी पहल, सरगुजा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,छात्रावास परिसर एवं आस पास मे अभद्रता करते 16 आरोपियों को थाना गांधीनगर द्वारा किया गया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

सरगुजा शहर के भगवानपुर स्थित क़ृषि महाविद्यालय छात्रावास परिसर के आस पास एवं अन्य मुख्य मार्गो मे असामजिक तत्वों एवं नशेड़ियों द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर अभद्रता किये जाने की शिकायते सरगुजा पुलिस को प्राप्त हो रही थी, जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा कृषि महाविद्यालय छात्रावास परिसर एवं आस पास के मुख्य मार्गो मे असामाजिक गतिविधियों मे संलिप्त आसामजिक तत्वों एवं नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख़्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिससे शहर के छात्रावास परिसर एवं आस पास के मार्गो मे बेहतर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जा सके।

इसी क्रम मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा छात्रावास परिसर एवं आस पास के प्रमुख मार्गो पर सार्वजानिक रूप से शराब का सेवन कर हो हल्ला कर अभद्रता करने वाले 16 आसामजिक तत्वों को मौक़े से पकड़कर गिरफ्तार किया गया हैं आरोपियों द्वारा अपना नाम (1) प्रभात लकड़ा आत्मज अब्राहम लकड़ा उम्र 28 साल साकिन जोबाटिकरा आदर्शनगर थाना सीतापुर, (2) अमित कुजूर आत्मज योगेंद्र कुजूर उम्र 25 साल ग्राम अजिरमा थाना गांधीनगर, (3) ऐश्वर्या कुमार आत्मज हरबस लाल उम्र 26 वर्ष साकिन श्यामनगर भटगांव, (4) निलेश कुमार यादव आत्मज बुद्धेश्वर यादव उम्र 24 साल तक इस श्यामनगर सकलपुर, (5) अजय विश्वकर्मा आत्मज राजमोहन विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष साकिन नमनाकला अम्बिकापुर, (6) अखिलेश आत्मज धनसाय उम्र 25 साल साकिन चोगोपारा जशपुर, (7) संजय मिंज आत्मज सुंदर मिंज उम्र 28 वर्ष साकिन नमनाकला (8) आशित एक्का आत्मज अनिल एक्का उम्र 22 वर्ष साकिन साडबाढ जंगलपारा, (9)सकलत अली आत्मज नुरुल नेजामुद्दीन उम्र 24 वर्ष साकिन बिलासपुर चौक, (10) प्रकाश मिंज आत्मज ललन मिंज उम्र 21 वर्ष साकिन साडबाढ जंगलपारा, (11)दिलीप सिंह आत्मज सुखराम उम्र 27 वर्ष साकिन कुंवरपुर लखनपुर, (12)लालशंकर आत्मज सुबस राम उम्र 27 वर्ष साकिन नटकालो थाना लखनपुर, (13)आलम राम आत्मज स्व. केंदु राम उम्र 25 वर्ष साकिन नमनाकला अम्बिकापुर, (14) विक्की सरकार आत्मज अभिमन्यु उम्र 23 वर्ष साकिन डिगमा गांधीनगर, (15) किसान सिंह आत्मज अनिल सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन अजिरमा गांधीनगर, (16) हरिपाल सिंह आत्मज मोतीलाल सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन अजिरमा गांधीनगर का होना बताये, सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर 36(सी) आबकारी एक्ट एवं 151 सी.आर.पी.सी. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं, इसी क्रम मे थाना मणिपुर द्वारा असामजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए (1) उदय कुमार पिता लगनू मुंडा उम्र 50 साल सा. दर्रीपारा थाना मणीपुर, (2) राहुल यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 19 साल सा. केशवपुर थाना मणीपुर, (3) सुरेन्द्र दास पिता स्व० जयकरन दास उम्र 30 साल सा. भाथूपारा थाना मणीपुर (4) सियंबर प्रसाद आईन पिता सोहन राम उम्र 45 साल सा. बरटीकरापारा थाना दरिमा (5) निक्की उर्फ तेजनाथ केरकेट्टा पिता हीरालाल उम्र 30 साल सा. लोधिमा सुन्दरपुर (6) सुधीर टोप्पो पिता स्व. मोहर साय टोप्पो उम्र 48 साल सा. दर्रीपारा थाना मणीपुर को गिरफ्तार कर 151 सी.आर.पी.सी. के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी,थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, उप निरीक्षक अनीता आयाम, उप निरीक्षक विजय दुबे,महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय,संतोष कश्यप,महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक अजय मिश्रा, जोधनराम, उमाशंकर साहू, अनिल पैकरा,बलबीर मिंज, अमरेश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अतुल शर्मा, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button