अन्य खबर

दुःखद समाचार : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो को मातृ शोक

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरबा – कोरबा के प्रसिद्ध डॉक्टर और पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी, तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की माता, स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं और कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान 09 सितंबर को उनका निधन हो गया।, उनका अंतिम संस्कार 10 सितंबर को मोती सागर पारा मुक्ति धाम में किया जाएगा।

स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से महतो परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही थी, और उनके जाने से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।

उनकी पार्थिव देह को हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है, यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है, और उनके प्रति अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button