अन्य खबर

पंप हाउस में भाजपा प्रत्याशी सतीश केशरवानी कर रहे धुंआधार प्रचार, जनता का मिल रहा समर्थन,

WhatsApp Image 2024-12-24 at 14.37.25
WhatsApp Image 2024-12-24 at 14.37.25
previous arrow
next arrow

कोरबा, नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 16 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी सतीश केशरवानी ने शुक्रवार से पंप हाउस में धुआंधार प्रचार प्रारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी सतीश केशरवानी ने कहा की कांग्रेस की सरकार ने आम जनता का हक छीन लिया था। भाजपा की विष्णु देव सरकार ने महापौर का चुनाव सीधा जनता से कराने का हक़ वापस दिलाया। सतीश केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस ने कमीशन खाने के लिए बीते 10 साल में कोरबा नगर निगम को खोखला और शहर को विकास से दूर रखने का कार्य किया। सतीश केशरवानी ने कहा की विष्णुदेव की सरकार और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के अगुवाई में विकास कार्य अब होने लगा है कोरबा में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसकी रफ़्तार और तेज हो गई है,

सतीश केशरवानी ने बताया की पंप हाउस वार्ड में पूर्व में 10 साल कांग्रेस के पार्षद रहे, और पंप हाउस का विकास नही किया, आज जनता बदलाव की बात कर रही है और पंप हाउस में बदलाव होगा, पंप हाउस में कमल का फूल खिलाने के बाद जनता से जुड़े सभी कार्य जल्द से जल्द किए जायेंगे, पंप हाउस में अब वादा नही, विकास करेंगे,
पंप हाउस में जनता की सरकार बनेगी और पंप हाउस को सुघर पंप हाउस बनाया जायेगा,

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button