अन्य खबर
पंप हाउस पानी टंकी में आज होगा रावण दहन,55 फीट का रावण, झांकी और कर्मा रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र।
कोरबा पंप हाउस दशहरा उत्सव समिति पानी टंकी में आज बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया जाएगा, इस के लिए समितियों ने रावण का पुतला तैयार करा लिया गया है। पंप हाउस में इस वर्ष 55 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है, जिसे आज रात 9 बजे जलाया जाएगा।
मुख्य अतिथि एस मूर्ति पंप हाउस में करेंगे रावण दहन,
इस आयोजन के अध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि प्रदेश में भगवान राम को भांजा (छत्तीसगढ़ में भांचा) मानते हैं। जहां उनकी पूजा के बाद कर्मा नृत्य व झांकी दर्शन के बाद पुतले का दहन किया जाएगा।