कोरबा खबर

आत्मानंद स्कूल परिसर में बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 15 बच्चे जख्मी,

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरबा/करतला के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में विद्यालय खुलने से पहले मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में 15 बच्चे मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। जिन्हें स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षकों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के दौरान स्कूल परिसर पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित रही। जिसके बाद स्कूल में खतरे को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया।

करतला विकासखंड अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में सुबह लगभग 9.30 बजे यह घटना हुई। इस दौरान स्कूल का पट नहीं खुला हुआ था। स्कूल पहुंचे बच्चे विद्यालय के खेल परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान विद्यालय परिसर के अंदर स्थित पीपल के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को पक्षी ने छेड़ दिया। जिससे मधुक्खी उग्र हो गए और उन्होनें परिसर में मौजूद बच्चों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बच्चों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्राचार्य त्रिलोक सिंह व अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों को सुरक्षित परिसर से हटाया।

जिन बच्चों को मधुमक्खी ने काट लिया था। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को भर्ती किया गया। घटना की सूचना पर बच्चों के अभिभावक स्कूल और अस्पताल पहुंच गए थे। फिलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 15 बच्चे हमले में घायल हुए है।घटना की सूचना प्रचार्य द्वारा बीईओ संदीप अग्रवाल, वनविभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में स्थित कई पेड़ों में मधुमक्खी के छत्ते बने हुए है। जिसके कारण भविष्य में भी घटना की पुर्नवृत्ति की संभावना बनी हुई है। प्राचार्य ने मांग की है कि इन छत्तों को सुरक्षा के लिहाज से हटाया जाए।मधुमक्खी के डंक से विद्यालय की छात्रा गायत्री पटेल पिता अजय पटेल, नितिन कुमार पिता धनसिंह राठिया, संगीता राठिया, सूर्यभान राठिया और हिमांशु राठिया सहित अन्य बच्चे घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की निगरानी की जा रही है।

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button