कोरबा खबर

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 16 मई से, 30 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न खेल मैदानों में 16 मई से 14 जून 2023 तक।

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरबा 15 मई 2023/अपर कलेक्टर विजेन्द्र कुमार पाटले, कटघोरा की अध्यक्षता में समस्त खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव जिला स्तर के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के क्रीडा अधिकारी एवं व्यायाम अनुदेशकों के साथ बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिले में संचालित खेल संघों के सहयोंग से 30 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न खेल मैदानों में 16 मई से 14 जून 2023 तक 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा।
प्रशिक्षण शिविर में निम्नांकित खेलों हेतु चयनित स्थल एवं कोच का संपर्क नम्बर निम्नानुसार है-
हॉकी खेल शा.उ.मा.वि.कन्या साडा, कोरबा एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, बाल्को में कोच गोपाल दास महंत, संपर्क नं. 9630848367 द्वारा, व्हॉलीबॉल खेल एस.ई.सी.एल. कोरबा, गेवरा, दीपका, कुसमुण्डा,सी.एस.ई.बी कोरबा में सुशील गर्ग, 9827464122 द्वारा हैण्डबॉल खेल एस.ई.सी.एल. गेवरा खेल मैदान, रेलवे खेल मैदान में सुजीत कुमार श्रीवास्तव, 9826441718 द्वारा फुटबॉल खेल एस.ई.सी.एल.कोरबा, कुसमुण्डा, दीपका, एन.टी.पी.सी., बालको में शेख जावेद, 8319001004 द्वारा किक बाक्सिंग खेल ओपन थियेटर, प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम, सी.एम.ए. अकेडमी, डी.डी.एम रोड कोरबा में तारकेश मिश्रा, 9617480000 एवं अजीत शर्मा, 7987799593 द्वारा ताईक्वांडो खेल एस.ई.सी.एल. खेल मैदान कोरबा, सी.एस.ई.बी कोरबा पश्चिम, एन.टी.पी.सी. खेल मैदान, बाल्को, गेवरा स्टेडियम, सी.एम.ए अकेडमी डी.डी.एम रोड कोरबा में लोकेश राठौर 7828677334 द्वारा बास्केटबॉल खेल प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा, डी.ए.व्ही स्कूल गेवरा, डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम कोरबा में ओम प्रकाश तिवारी द्वारा, तीरंदाजी खेल एस.ई.सी.एल खेल मैदान कोरबा में कृष चौहान द्वारा, खो-खो खेल विद्युत गृह ,गेवरा स्टेडियम, शास. माध्य. शाला चैनपुर करतला में शंकर सुमन, 9302378167 द्वारा कबडडी खेल सी.एस.ई.बी खेल मैदान कोरबा पश्चिम, डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, बाल्को, गेवरा-15 ब्लॉक कोरबा में बाबूलाल चंद्रा, 9406157250 द्वारा, एथलेटिक्स खेल बड़ा मैदान रजगामार, सी.एस.ई.बी खेल मैदान कोरबा पूर्व में, तैराकी खेल प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में अशोक सक्सेना 9755518525 द्वारा, टेबल टेनिस खेल प्रगति क्लब, एन.टी.पी.सी/सामुदायिक भवन आदर्श नगर कुसमुण्डा में सुरेश जायसवाल.9754159526 द्वारा, बैडमिंटन खेल मनोरंजन गृह, इंदिरा स्टेडियम नगर पालिक निगम कोरबा में गोपाल शर्मा 9424165408 द्वारा, वेटलिफ्टिंग खेल गंगा जीम, सी.एस.ई.बी.,कोसाबाड़ी में, लॉन टेनिस खेल एस.ई.सी.एल कोरबा में, शतरंज खेल न्यू ऐरा प्रोगेसिव स्कूल, कोरबा में आर.एल विश्वकर्मा, 9827113093 द्वारा, जूडो-म्यूथाई-कलरिपयतु खेल आदर्श नगर कुसमुण्डा एवं सेंट थोमस पब्लिक स्कूल दीपका में कमलेश देवांगन 9977335992 द्वारा एवं रग्बी खेल शा.उ.मा.वि सिंघिया पोंड़ीउपरोड़ा में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का मूल उददेश्य नौनिहालों के मन में खेल भावना प्रेरित कर खेल क्षेत्र की ओर अग्रसर करना तथा उन्हे रूचि अनुसार खेल की बारीकियों को समझाना जिससे खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। खेल अधिकारी ने बताया कि सभी चिन्हित 20 खेलों को कोच, वरिष्ठ खिलाडियों के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर में आने वाले नौनिहालों को प्रशिक्षित किया जायेगा, खेल अधिकारी ने अनुरोध किया है कि, शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठावें।

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button