अन्य खबर

कोरबा की स्नेहा बंजारे खेलो इंडिया के लिये चयनित होने वाली पहली कराते खिलाड़ी, राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने किया सम्मानित, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते स्पर्धा में कोरबा की स्नेहा बंजारे को रजत पदक प्राप्त।

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरबा :कोरबा की बेटी ने बढ़ाया कोरबा और गुरु घाँसीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर का मान खेलो इंडिया के लिए हुई क्वालिफ़ाई। गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर में अध्य्यनरत एम॰पी॰ एड॰ (MPED )की छात्त्रा स्नेहा बंजारे ने रजत मेडल प्राप्त कर गुरु घाँसीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर की पहली छात्रा बनी जिसने कराटे में जी॰जी॰यू॰ के लिए कराटे में पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है।ऑल इंडिया यूनिवरसिटी कराते प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी से 22 जनवरी तक बिलासपुर के स्व. बी आर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में संपन्न हुया जिसमें 148 से अधिक यूनिवर्सिटी के 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने स्पर्धा में भाग लिया।जिसमे कोरबा में बेटी स्नेहा बंजारे ने 9 राउंड जीतकर रजत पदक प्राप्त किया एवं खेलों इंडिया 2023 में चयन हुआ है जो कि फ़रवरी में आयोजित होगा।ज्ञात हो कि खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीट अंतर-राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये चयनित होते हैं।
खेल एवं खिलाड़ियों को सदैव बढ़ावा देने वाले राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की स्नेहा बंजारे की इस विशेष उपलब्धि पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

माननीय राजस्व मंत्री जी ने खेलो इंडिया की प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत लगन व सच्ची निष्ठा से प्रैक्टिस कर अपना उत्तम से उत्तम प्रदर्शन कर एक और नयी मंज़िल हासिल करने की शुभकामनाएँ दी।

पूरा कोरबा स्नेहा बंजारे को अंतर-राष्ट्रीय पर प्रदर्शन करते देखना चाहती है-इसके लिये बधाई एवम् शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहा है।
जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री नौशाद खान सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र एवं जिला ओलम्पिक संघ कोरबा से जुड़े सभी खेल संघों ने बधाई दिया।
इनके कोच अविनाश बंजारे ने जानकारी दी कि इससे पूर्व भी स्नेहा बंजारे वर्ष 2008 कराते में अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं।आशा करते है की खेलो इंडिया के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो जायेंगी। इस हेतु वे पूरे समर्पण के साथ अभ्यासरत हैं।

Jitendra Dadsena

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button