राजनीति
Trending

संजय सिंह का बयान – AAP की लोकप्रियता से BJP घबराई, 24 का चुनाव मोदी VS केजरीवाल

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

DESK TEAM – डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा आम आदमी की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गयी है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर से सीबीआई अब तक कुछ नहीं पा सकी। वहीं उन्होंने आगे कहा की घंटों की छापेमारी में कुछ नहीं मिला, अगर कुछ मिला है तो ‘सीबीआई दिखाए सिसोदिया के घर क्या मिला?’

संजय सिंह ने आगे कहा कि मुद्दा शराब नीति है ही नहीं। मुद्दा केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता का है। दिल्ली के मॉडल पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 2024 की लड़ाई मोदी बनाम केजरीवाल होगी। 2024 में AAP बनाम BJP होगी। गुजरात में नकली शराब का धंधा होता है। आगे उन्होंने कहा यूपी,कर्नाटक, मध्य प्रदेश की सरकार बेवड़ी है।

शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने छापा मारा था। इस छापेमारी की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी थी। इस छापेमारी के हवाले से उन्होंने सरकार पर भी तंज कसा है। उन्होंने तंज कस्ते हुए लगातार तीन ट्वीट किये हैं। ” सीबीआई आई है. उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो भी अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए भी हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

SOURCE

Republic Bharat 24

Republic Bharat 24 is the emerging news channel of, Chhatisgarh fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

100% LikesVS
0% Dislikes

Republic Bharat 24

Republic Bharat 24 is the emerging news channel of, Chhatisgarh fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button