अन्य खबर

हरदीबाजार पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow
    

प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिन्सन गुरिया द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में केबल तथा डीजल चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सुआभोड़ी से दीपका खदान से केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर वैधानिक कार्यवही की गई थी, जिनके नाम क्रमशः 01.मितान सिंह गोड़ पिता स्व. दरबार सिंह गोड़ उम्र 31 वर्ष साकिन खलारी (नोनबिर्रा) थाना पाली, 02.भंवर सिंह कंवर पिता उमेंद सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष साकिन उड़ता थाना पाली जिला कोरबा थे, जिनका पृथक पृथक मेमोरेण्डम कथन लेने पर अपने साथी सुंदर बिंझवार व अन्य के साथ मिलकर दीपका खदान से केबल चोरी करना बताए थे,दोनो आरोपियों के कब्जे से 40 किलो ग्राम केबल तांबा तार कीमती 20,000 रूपये बरामद किया गया था। आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध *

इस्तगासा क्रमांक 25/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379, 34 भादवि.*;कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के फरार आरोपी सुन्दर सिंह बिंझवार पिता सुरभावन सिंह बिंझवार उम्र 35 वर्ष साकिन उड़ता, थाना पाली, जिला कोरबा को आज दिनांक 17.10.2022 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर हिरासत में लेकर आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी किये गये केबल तांबा तार को आरोपी द्वारा पेश करने पर 20 किलो ग्राम केबल तांबा तार कीमती 12,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी सुन्दर सिंह बिंझवार का कृत्य अपराध धारा सदर का घटना कारित करना पाये जाने से आज दिनांक 17.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. ओमप्रकाष डिक्सेना, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम पता आरोपी:-
सुन्दर सिंह बिंझवार पिता सुरभावन सिंह बिंझवार उम्र 35 वर्ष साकिन उड़ता, थाना पाली, जिला कोरबा

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button