अन्य खबर

यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए मनहरण यादव प्रदेश महासचिव बने राजा यादव सहित समस्त कार्यकारिणी को मिला सामाजिक दायित्व,

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ के त्रिवर्षिय प्रथम कार्यकाल समापन उपरांत द्वितीय कार्यकाल के लिए सामाजिक प्रस्ताव एवं सहमति अनुसार नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर मनोनित किया गया । सामाजिक संगठन के तृतीय स्थापना दिवस कार्यक्रम दिनाक 20/09/2024 दिन शुक्रवार स्थान लालघाट सामुदायिक भवन बालको नगर कोरबा में आयोजित किया गया । जिसमे नए कार्यकारिणी की घोषणा किया गया और सामाजिक सहमति से यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष मनहरण यादव, प्रदेश महासचिव राजा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष के पी यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष तामेश्वर यादव, प्रदेश प्रवक्ता रमा शंकर यादव, प्रदेश सह सचिव संतोष यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश यादव, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर यादव, संगठन सलाहकार शिव नाथ यादव, संभाग सरगुजा अध्यक्ष राम लखन यादव, संभाग बिलासपुर अध्यक्ष सुंदर यादव, संभाग दुर्ग अध्यक्ष मोती लाल यादव, संभाग रायपुर अध्यक्ष विशाल यादव, संभाग बस्तर अध्यक्ष सजीवन यादव एवं जिलाध्यक्ष कोरबा पारस मणि यादव, जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा शनि यादव, जिलाध्यक्ष बलरामपुर भरत राज यादव, जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार शोभ नाथ यादव, जिलाध्यक्ष कोरिया हनुमान प्रसाद यादव, इकाई अध्यक्ष बालको संपत यादव, इकाई सचिव दिलेन्द्र यादव, वार्ड के अध्यक्ष,कार्यकारिणी, पंचायत अध्यक्ष कार्यकारिणी, सहित सखी मोर्चा का गठन किया गया। और सभी को मनोनयन पत्र देकर समाज सेवा का दायित्व शपथ ग्रहण के साथ जिम्मेदारी दिया गया। उक्त अवसर पर यादव समाज के सभी वरिष्ठ, युवा, नारीशक्ति, सहयोगी सहित सैकड़ों सामाजिक रत्न उपस्थित हुए। संगठन के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने मंच संचालन किया और संगठन के निर्माण से लेकर सभी उपलब्धियों को समाज के सामने रखा प्रथम कार्यकाल में अनेक कार्य समाज हित में सक्रिय सदस्यों के सराहनीय प्रयास से संगठन द्वारा किया गया है। जैसे समाज के आर्थिक सहयोग से निर्मित केशव भवन, परसाखोला पिकनिक स्थल पर स्थित पर्वत शिखर का नाम करण गोवर्धन गिरी पर्वत और शिखर पर श्री लड्डू गोपाल मंदिर एवं सीढ़ी निर्माण का सामाजिक निर्णय, कंप्यूटर एवं कोचिंग सेंटर पंतोरा, माता गांधारी श्राप शांति हवन महायज्ञ एवं 1008 कुंडीय राष्ट्रीय आह्वान, सामाजिक सदस्यता जागरूकता एवं एकता अभियान, जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम एवं केशव रैली आदि संगठन के सामाजिक विकास के कार्य किए गए है। कई अनेक कार्य योजना समाज हित में प्रस्तावित है जिसे आगामी कार्यकाल में पूर्ण किया जाना है। संगठन के सभी कार्यों को सुनकर और समझकर उपस्थित सामाजिक साथियों ने संगठन की खूब प्रशंशा किए और संगठन में पूरा सहयोग करने और साथ देने के लिए संगठन के सभी सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किए। समाज सेवा के क्षेत्र में यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित करते हुए यादव समाज की मजबूत एकता निर्माण पथ पर सराहनीय कार्य कर रहा है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button