कोरबा खबर

भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के द्वारा स्थानीय पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एवं निदान को किए जाने को लेकर आमसभा एवं रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरबा भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एवं इसका समाधान किए जाने हेतु आज दिनांक 6 जून 2023 मंगलवार को शाम 4:00 बजे बालको रोड, आईटीआई चौक रामपुर कोरबा में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल , राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार यादव व हेतराम कर्ष विशेष रुप से उपस्थित रहे। आमसभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ कोरबा के जिला अध्यक्ष शरद नायर के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नवरतन बरेठ द्वारा किया गया। स्थानीय पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एवं उसका समाधान किए जाने हेतु आज के इस आम सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल जी ने कहा कि आज विभिन्न उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रदूषण के कारण मनुष्य कई प्रकार के गंभीर समस्याओं से जूझता रहता है जिससे उनकी शारीरिक एवं मानसिक बीमारी प्रमुख कारण है। प्रदूषण के कारण जलवायु में भी कई प्रकार के परिवर्तन होते रहता हैं। असमय वर्षा, बाढ़, तापमान में परिवर्तन, इसी पर्यावरण प्रदूषण की परिणाम है। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा L 20 कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारत भर में जन जागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शासन, प्रशासन को भी इस पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए। यदि समय रहते शासन के द्वारा हमारी मांगों को पर अमल नहीं किया गया तो आने वाले समय में भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण प्रदूषण को लेकर एक वृहद आंदोलन करेगी। आम सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यावरण मंच के प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा ने कहा कि भारत सरकार ने 19 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक के सामानों के उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है, फिर भी बाजारों एवं दुकानों में धड़ल्ले इसका उपयोग हो रहा है। अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध किया जाना चाहिए। उसी प्रकार जिले में कोयला के मेगा प्रोजेक्ट से निकलने वाले धूल से वहां के कॉलोनी के लोग परेशान रहते हैं। धूल के रोकथाम हेतु तत्काल प्रशासन के द्वारा प्रबंधन को निर्देश दिया जाना चाहिए। आज उद्योग लगाने के नाम पर जंगलों को काटा जा रहा है इससे पर्यावरण प्रभावित हो रहा है अनावश्यक पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जाए एवं साथ ही साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। आज के आम सभा को भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, बाल्को के महामंत्री हरीश सोनवानी, अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के हिरण कुमार चंद्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के महामंत्री अंजलि पटेल, भारतीय संविदा मजदूर संघ बालकों के अध्यक्ष कंचन दास आदि ने भी आम सभा को संबोधित किया। आम सभा के पश्चात रैली के माध्यम से जिला कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के नायब तहसीलदार महोदय को पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एवं उसके समाधान किए जाने हेतु 12 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी के साथ जिला भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों में संजीव शरद शर्मा, श्रीनिवास राव, मनमीत सिंह, माखन वर्मा, आशीष कुम्भकार, सत्य प्रकाश गांधी गुप्ता पूजा सिंह, एवं जिले के विभिन्न उद्योगों एसईसीएल से दादू लाल राठौर, बाबूलाल चंद्रा, अमिया मिश्रा, बनवारी लाल चंद्रा, राजेंद्र यादव, रमेश गुरुद्वान, मणिशंकर तिवारी, बिजली से डी. वेंकट राव, हेतराम खुटे, केदार राठौर, पूर्णिमा साहू, अजय मिश्रा, बालको से राकेश कुमार सिंह, पुष्पराज ओग्रे, अशोक यादव, अनिल दुबे, अमित पटेल, अस्मत अली, पवन शर्मा, केदारनाथ बरेठ, शैलेंद्र सिंह, मनोहर लाल कश्यप, जितेंद्र नवरंगे, विनोद पासवान, आंगनबाड़ी से हेमलता कंवर, मीना सोनी, महेश्वरी तिवारी, श्यामा महंत, पुष्पा पैकरा, धनकुंवर, लकेश्वरी सिंह, श्याम कुमारी निर्माण मजदूर संघ से राधिका निर्मलकर, खेमसाय यादव, झाड़ूराम निर्मलकर, राकेश शर्मा, अनिल पटेल, संविदा मजदूर संघ से केशव चौहान, मंगल माझी, अशोक मिंज सहित सभी उद्योगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button