कोरबा खबर

कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया विश्वास घात, महिला समूह को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया, वृद्ध माताओं से वृद्धा पेंशन, रेडी टू ईट में कार्य कर रही माता बहनों से रोजगार छीना :- लखन देवांगन

WhatsApp Image 2024-03-09 at 21.00.10
WhatsApp Image 2024-08-14 at 22.04.50
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.51
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.49
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.46
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.45
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.43
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.40
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.56.36
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरबा पूर्व महापौर भाजपा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने बालको क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे शिवबालक सिंह तोमर गजेंद्र मानसर ने भाजपा के पक्ष में समर्थन कर जन आशीर्वाद मांगा। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भरपूर जन आशीर्वाद प्रदान किया। जमीन से जुड़े कोरबा में महापौर रहते अपने कार्यशैली से कोरबा को विशेष पहचान दिलाने वाले लोकप्रिय प्रत्याशी को भाजपा से टिकट मिलने पर लोगों में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। बालको क्षेत्र में लोगों ने पहले से ही भाजपा को समर्थन देने अपना मन बना लिया है। लखन देवांगन के जनसंपर्क में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लखन देवांगन ने कहा कांग्रेस सरकार ने रेडी टू ईट से महिलाओं का रोजगार छीना, महिला स्व सहायता समूह को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया। बुजुर्ग माताओं को वृद्धा पेंशन देने का वादा किया था उसमें भी वादा खिलाफी किया। कांग्रेस ने लोगों से विश्वास घात कर जमकर भ्रष्टाचार किया। कोरबा में चारों ओर समस्या ही समस्या है। सड़कों की समस्या, धूल एवं राखड़ प्रदूषण की समस्या से आम जनमानस परेशान हैं कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने से फुर्सत नहीं कोरबा की जनता बदलाव चाहती है अब मन बना चुकी है ऐसी भ्रष्ट सरकार को बदल कर रहेगी। निश्चित तौर पर आप सभी के जन आशीर्वाद से कोरबा में भाजपा के सेवा और सुशासन के संकल्प को पूरा करेंगे। इस अवसर पर संजय पांडे शैलेंद्र सिंह संपत यादव बी एन साहू भगत विश्वकर्मा ईश्वर साहू नर्मदा लहरें अर्चना रुणीझा रेणु प्रसाद माहेश्वरी गोस्वामी हेमलता निर्मलकर ज्योति परिहार आलोक तिवारी महेंद्र चंद्र कीर्तन राठौर सहित अन्य उपस्थित थे।

Jitendra Dadsena

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button