बहुजन समाजवादी पार्टी महापौर प्रत्याशी नंदिनी साहू कर रही डोर टू डोर प्रचार, जनता का मिला रहा साथ,
![](https://republicbharat24.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250206-WA0003-780x470.jpg)
कोरबा, नगर निगम चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नंदिनी साहू के मैदान में आ जाने से समीकरण बदलते देखा जा रहा है,
वर्तमान में अधिवक्ता नंदिनी साहू बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है और चुनावी मैदान में है लोगो से घर घर जाकर जनसंपर्क कर रही है,
जनता का साथ बहुजन समाजवादी पार्टी को मिलता दिख रहा है,
मानिकपुर और परसाभाटा 2 में जनसंपर्क के दौरान नंदिनी साहू को जनता का भरपूर सहयोग मिला, नंदिनी साहू ने जनता को आश्वस्त किया हैं की निगम में रिमोट कंट्रोल नही चलेगा, जनता का बोल बाला होगा, और जनता बताएगी क्या काम करना है इसके लिए जनता के मध्य सर्वे किया जायेगा, मूलभूत सुविधाओं की सारी कमी पूरी की जायेगी, धरातल में कार्य होंगे अधिकारी कर्मचारी ऑफिस से निकल के जनता के मध्य बैठेंगे, और जनता की समस्या का निराकरण करेंगे ये पहली प्राथमिकता होगी,
नंदिनी साहू ने अपने घोषणा पत्र में बताया की छात्र छात्राओं का फ्री में सिटी बस से स्कूल कॉलेज आना जाना,
कोरबा निगम का विकास महानगर की तर्ज पर होगा,
24 घंटे पानी,
महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त शौचालय का निर्माण हाट बाजार सार्वजनिक जगहों में,
महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाना,
युवाओं को इंट्रेस्ट परीक्षा की फ्री कोचिंग सुविधा,
युवाओं को पुलिस, आर्मी, अग्निवीर, वन रक्षक का नि शुल्क प्रशिक्षण,
साफ सफाई में कोरबा को छत्तीसगढ़ में पहला स्थान पर लाना है, और स्वच्छ कोरबा बनाना है,
हर वार्ड हर गली में कार्य गुणवत्तापूर्ण का संकल्प है,
हर वार्ड में महापौर प्रतिनिधि की नियुक्ति जिससे लोगो की समस्या का त्वरित निराकरण होगा,
![](https://republicbharat24.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250206-WA0000-1024x770.jpg)
![](https://republicbharat24.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250206-WA0001-1024x770.jpg)
![](https://republicbharat24.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250206-WA0003-1024x770.jpg)