दीपावली के पूर्व समस्त ठेकेदारों का भुगतान करने अध्यक्ष असलम खान ने लिखा पत्र,
![](https://republicbharat24.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241025_143208-780x470.jpg)
कोरबा, राष्ट्रीय पर्व दीपावली को देखते हुए हम समस्त ठेकेदारों का भुगतान सुनिश्चित करवाने हेतु नगर निगम कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन ने आयुक्त के नाम पत्र लिखा, पत्र में उल्लेख किया गया है की जिस प्रकार से निगम अधिकारियों की गतिविधियां फाइलों को लेकर दिख रही है उससे कहीं नहीं लगता कि इस दीपावली हम ठेकेदारों का भुगतान हो पाएगा। भुगतान नही होने की दशा में हमारे आर्थिक स्थिति पर अत्यधिक प्रभाव पड़ेगा। दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जिसमे हमे दुकानदारों और हमारे अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों ओर मजदूरों को भुगतान अनिवार्य रूप से करना ही होता है।
समाचार पत्रों के माध्यम से हमें ये जानकारी प्राप्त हुई है कि राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों का भुगतान दीपावली के 02 दिन पहले ही कर दिया जाए तो क्या हम ठेकेदारों को भुगतान की आवश्यकता नहीं है। क्या हमारे श्रमिक हमारा परिवार नहीं है।
हमारी आर्थिक स्थिति को देखते हुए, दीपावली के पहले ही हमे हमारा भुगतान किया जाए ताकि हम और हमारे साथी त्यौहार की खुशी से वंचित ना हो पाएं। हम सबकी आर्थिक स्थिति का सुधार आपके और आपके विभागीय अधिकारियों पर निर्भर करता है।
निगम के कार्यों की लेटलतीफी से परेशान ठेकदारों ने अपनी कहानी तो निगम आयुक्त के समक्ष रख दी है देखने की बात होगी की निगम आयुक्त के द्वारा पत्र पर कब तक संज्ञान लिया जायेगा, ठेकेदारों के कार्यों का भुगतान दिवाली से पूर्व किया जायेगा या नही ये देखने की बात होगी,