अन्य खबर

गैंगस्टर अमन साव का हुआ एनकाउंटर, रायपुर से झारखंड ले जाते वक्त पुलिस ने किया ढेर…

WhatsApp Image 2024-12-24 at 14.37.25
WhatsApp Image 2024-12-24 at 14.37.25
previous arrow
next arrow

कोरबा में हुई फायरिंग में भी अमन साव का था हाथ,

रायपुर, गैंगस्टर अमन साव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। कल देर शाम ही रायपुर से उसे रांची ले जाने के लिए झारखंड पुलिस रवाना हुई थी। पुलिस का दावा है कि, इसी दौरान गाड़ी का पलामू के पास एक्सीडेंट हुआ। जिसके बाद गैंगस्टर अमन पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया। 7 मार्च को रांची में दिन-दहाड़े कोयला कारोबारी पर फायरिंग हुई थी, उसके तार अमन साव से जुड़ रहे थे, इसी के चलते उसे रायपुर से रांची ले जाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, ये फायरिंग का काम जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गे कर रहे हैं। इसी केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव को लेने रायपुर पहुंची थी। अमन साव रायपुर में कारोबारी पर फायरिंग मामले में सेंट्रल जेल में बंद था।

Jitendra Dadsena

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button